फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी कार, दो की मौत, तीन घायल

ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी कार, दो की मौत, तीन घायल

Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुसी कार, दो की मौत, तीन घायल
ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई कार, दो की मौत
विज्ञापन

स्योहारा। शनिवार रात गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे की ओर से कार के टकराने से कार में सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार में फंसे घायलों को जेसीबी की मदद से ट्रॉली के नीचे से निकाला गया। घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
स्योहारा-मुरादाबाद मार्ग पर शनिवार रात गांव श्यामबाद के पास सहसपुर की ओर से एक गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली आ रही थी। मुरादाबाद की ओर से आई एक कार गांव श्यामबाद के पास ट्रॉली में पीछे से घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर चालक उछल कर दूर जा गिरा। लोगों ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो कार ट्रॉली में बुरी तरह फंसी हुई थी। कार में सवार चार युवक ट्रॉली के नीचे फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से निकलने की कोशिश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। बाद में जेसीबी मंगाई गई और उसकी मदद से घायलों और कार को ट्रॉली के नीचे से निकला गया।
विज्ञापन

सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने कार सवार दो युवकों 19 वर्षीय गौरव पुत्र चंद्रपाल, 20 वर्षीय बीनू उर्फ विरेंद्र पुत्र बुधसिंह निवासी विशनपुरा धुंधली थाना स्योहारा को मृत घोषित कर दिया। उनके साथी 19 वर्षीय लवकुश पुत्र राजेश, 18 वर्षीय मोनू निवासी विशनपुरा और ट्रैक्टर चालक 42 वर्षीय राजपाल निवासी गांव हमीरपुर थाना छजलैट को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है। विरेंद्र के भाई देवेंद्र की ओर से मिली तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के गड्ढे बन रहे हादसों का कारण
तेज रफ्तार, अंधेरा, वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर न लगा होना, ओवरलोड गन्ना वाहन और सड़क के चौड़ीकरण के लिए दोनों ओर बनाए गए गड्ढे सड़क हादसों की वजह बने हुए हैं। श्यामबाद के ग्रामीणों का कहना है शनिवार रात सड़क पर कोहरा था। गन्ने की ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर नहीं लगा हुआ था। कार चालक बहुत ही तेज स्पीड से कार चला रहे थे। सड़क के दोनों ओर चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके कारण चौड़ीकरण वाली जगह गड्ढे बने हुए हैं। ट्रॉली में ओवरलोड गन्ना था जो दोनों ओर चार-चार फीट बाहर निकल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed