फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने की हड़ताल, कामकाज ठप

कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने की हड़ताल, कामकाज ठप

Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने की हड़ताल, कामकाज ठप
कर्मचारियों ने एसडीएम के खिलाफ किया प्रदर्शन
विज्ञापन

नजीबाबाद । चांदपुर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो और माल बाबू को एसडीएम चांदपुर द्वारा थाने भेजने को लेकर कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कार्य का बहिष्कार किया।
चांदपुर तहसील के सीनियर कानूनगो जलील अहमद द्वारा चार माह के मेडिकल अवकाश से वापस आने पर उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर किए थे। एसडीएम चांदपुर आलोक यादव ने नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में कानूनगो जलील अहमद और हस्ताक्षर कराने वाले माल बाबू इकबाल अहमद को हड़काते हुए नियम विरुद्ध कार्रवाई के आरोप में थाने भेज दिया था। जिससे कलक्ट्रेट कर्मचारियों में रोष है। कलक्ट्रेट मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी संघ बिजनौर के अध्यक्ष सतीश कुमार के आह्वान पर तहसील नजीबाबाद के कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन

शाखा अध्यक्ष अनिल शर्मा, मंत्री रणवीर सिंह, अशोक शर्मा, संजीव कौशिक, शमीम अहमद, तसलीम बेग, जोगेंद्र कुमार, ओमकार सिंह, करन सिंह सहित कलक्ट्रेट कर्मचारियों ने चांदपुर एसडीएम द्वारा कलक्ट्रेट कर्मचारियों के उत्पीड़न की गई कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed