{"_id":"5c3b8573bdec227353189a59","slug":"181547404659-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली क्षेत्र में हाथियों के आतंक से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडावली क्षेत्र में हाथियों के आतंक से किसान परेशान
Mon, 14 Jan 2019 12:07 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Mon, 14 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
elephant
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडावली/भागूवाला। मंडावली थाना क्षेत्र के गांव टांडारतन, नियामतपुर, गूढ़ा, मुस्सेपुर और जटपुराबौंडा में एक सप्ताह से हाथी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। क्षेत्रीय किसानों जयप्रकाश, जमील अहमद, रोहित, श्रीराम, घसीटा, प्रवीण, तेजपाल, शकील, खलील, मुकेश, अजय पाल, राशिद और इलियास में वन विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश है।
उनका कहना है कि वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देने पर साहनपुर रेंज के वन अधिकारी क्षेत्र राजगढ़ का होने और राजगढ़ के अधिकारी हाथियों द्वारा फसल नष्ट करने वाला क्षेत्र साहनपुर का होने की बात कहकर मदद नहीं कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि वन विभाग फसल और जन सुरक्षा की दृष्टि से ठोस कार्रवाई नहीं करता तो किसान डीएफओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, वन विभाग के वन रेंजर विजेंद्र मलिक का कहना है कि सूचना मिलने पर वन कर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया था।