फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को भरी हुंकार

भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को भरी हुंकार

Wed, 09 Jan 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाकियू कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को भरी हुंकार
भाकियू ने आंदोलन को तेज करने को भरी हुंकार
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तहसील परिसर में पंचायत का आयोजन किया। इस दौरान तहसील अध्यक्ष देवराज सिंह ने सरकार को किसान विरोधी बताते हुए सत्ता से उखाड़ फेंकने को कमर कस लेने की कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई। साथ ही किसानों ने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया।

बुधवार को भाकियू की ओर से तहसील परिसर में किसानों की तहसील स्तरीय पंचायत आयोजित की गई। पंचायत शुरू होने से पहले किसानों ने भाकियू की ओर से धामपुर ब्लाक के नवनियुक्त अध्यक्ष / पूर्व प्रधान दुष्यंत कुमार राणा का गर्मजोशी से फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि जहां किसानों का पसीना बहेगा , वहां पर वह खून बहाने से भी पीछे नहीं रहेंगे। हर स्थिति में किसानों की समस्याओं के निदान के लिए आंदोलन होगा। पूर्व ब्लाक अध्यक्ष चेतन सिंह ने आरोप लगाया कि जब से प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकारें सत्ता में आई है, तभी से प्रदेश के किसानों का दिवाला निकला है। किसानों ने यह समझ भाजपा का समर्थन कर वोट किया था कि भाजपा सत्ता में आने के बाद उनकी समस्याओं का निदान करेगी। किसानों के साथ सरकारों ने छल कर धोखा देने का काम किया है। चौधरी सत्यवीर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों से गन्ना भुगतान 14 दिन में करने का वादा किया था। एक सत्र बीतने के बाद भी किसानों को गन्ने मूल्य भुगतान नहीं मिला है। ब्लाक महासचिव हरिराज सिंह ने गांव सरकड़ा में स्थित बैंकों के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया। करतार सिंह ने कहा कि जब तक कार्यकर्ता भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ आंदोलन नहीं फूूंकेंगे, तब तक राहत मिलना संभव नहीं है। बैठक में रामफूल सिंह, रघुवीर सिंह, रामकुमार सिंह, अशोक, बलवीर सिंह, पदम सिंह, कर्मवीर रहे। संचालन कविराज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed