{"_id":"5c251f7ebdec2256b61c2166","slug":"181545936766-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका के अधिकांश सदस्यों ने डीएम से ज्ञापन भेजा, नुमाइश के आयोजन की परमिशन न देने की सिफारिश की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका के अधिकांश सदस्यों ने डीएम से ज्ञापन भेजा, नुमाइश के आयोजन की परमिशन न देने की सिफारिश की
विज्ञापन
नुमाइश के आयोजन की अनुमति न देने की सिफारिश
अफजलगढ़। पालिका के अधिकांश सभासदों ने डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर नगर में बगैर अनुमति के लग रही नुमाइश को बंद कराने की मांग की है। आरोप है कि नुमाइश ठेकेदार नगर में विवादित स्थल पर पालिका प्रशासन और अधिकारियों को गुमराह कर अनुमति लेने का प्रयास कर रहा है। एसडीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, ठेकेदार ने नुमाइश लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। बताया गया कि परमिशन होने के बाद जल्द नुमाइश शुरू कर दी जाएगी।
सदस्यों ने शिकायती पत्र में अवगत कराया कि नजीबाबाद निवासी नुमाइश ठेकेदार पालिका परिषद के मौजा अजबनगर मोहल्ला बेगमसराय में बस स्टैंड के पास खाली प्लाट में पालिका प्रशासन और अधिकारियों को गुमराह कर अनुमति लेने का प्रयास कर रहा है। ठेकेदार जिस भूखंड पर नुमाइश के लिए अनुमति लेने के लिए प्रयास कर रहा है वह आराजी विवादित है। जिसके संबंध में न्यायालय में वाद विचाराधीन है।
13 दिसंबर को एसडीएम को इस संबंध में जानकारी दी गई थी। एसडीएम ने मनोरंजन कर अधिकारी को भी इस बारे में पत्र लिखा है। सदस्यों का आरोप है कि यहां नुमाइश लगने से महिलाओं के साथ छेड़खानी और कस्बे में चोरी की घटनाएं बढे़ंगी। सभासदों ने जनहित में नुमाइश के आयोजन की अनुमति न देने की मांग की है। विरोध करने में शमीमा, कलवा, कृपा गुप्ता, दिलशाद, शगुफ्ता, खलील खान, सुषमा विश्नोई, इमरोज, मोहम्मद शानू, फरजाना, शेख अब्दुल्ला आदि सभासद शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक रमेश बाबू का कहना है कि प्रशासन से अनुमति हासिल किए बगैर किसी भी हालत में प्रदर्शनी का आयोजन नहीं होने दिया जाएगा।