{"_id":"5c154ae8bdec2255ce1dea9b","slug":"181544899304-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ॉसरे दिन भी धरने पर डटे रहे तौल लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ॉसरे दिन भी धरने पर डटे रहे तौल लिपिक
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गन्ना तौल लिपिकों का धरना जारी
मंडावर । उत्तम शुगर मिल बरकतपुर के मंडावर और किरतपुर जोन के 95 तौल लिपिक शनिवार को (दूसरे दिन) भी धरने पर जमे रहे। तौल लिपिकों का कहना कि वे किसान परिवारों से हैं और ईमानदारी से अपने कार्यों का निर्वाह करते हैं। इसके बावजूद मिल प्रशासन बेवजह उन्हें फंसाने का प्रयास कर रहा है। तौल लिपिकों का कहना है कि वे करीब 12 साल से तौल लिपिक का कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि चीनी मिल प्रशासन गेट पर घटतौली कर उनका शोषण कर रहा है। शनिवार को मिल के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में 69 लिपिकों के तौल से संबंधी यंत्र जमा करा लिए। तौल लिपिकों ने बताया कि उनका एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही अपनी समस्या लेकर डीएम से मुलाकात करेगा। समस्या का समाधान नहीं होने तक धरना जारी रहेगा।