{"_id":"5bc23864bdec22698f4cab2a","slug":"181539455076-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफजलगढ़ के शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित किया,हिंदू समाज के लोग भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफजलगढ़ के शिव मंदिर में स्थापित मां दुर्गा की मूर्ति को असामाजिक तत्वों ने खंडित किया,हिंदू समाज के लोग भड़के
Updated Sat, 13 Oct 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश
अफजलगढ़। नगर में बिजलीघर परिसर में स्थित शिव मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की मूर्ति को किसी शरारती तत्व ने खंडित कर दिया। मूर्ति खंडित होने का पता लगने पर श्रद्धालुओं में आक्रोश फैल गया। अधिकांश श्रद्धालुु इस मामले को लेकर भड़क गए। लोगों का कहना है कि किसी ने उनके नगर की फिजा खराब करने की कोशिश की है, जिसे बर्दाश्त नहीं जाएगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।
शनिवार सवेरे सात बजे नगर के जसपुर मार्ग स्थित बिजलीघर परिसर में बने मंदिर में स्थापित दुर्गा माता की मूर्ति को किसी शरारती तत्व ने तोड़ दिया। जब लोगों को इसका पता चला तो वह मंदिर में एकत्र हो गए। असामाजिक तत्वों का पता लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने का प्रयास करने लगे। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से गुस्साए लोगों को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने संभ्रांत लोगों को बुलाकर शांति बनाने में सहयोग करने की अपील की। मामला शांत होने के बाद लोगों ने आपस में चंदा एकत्र कर नई मूर्ति लाकर स्थापित करने का निर्णय लिया। श्रद्धालुओं ने पुलिस सेे मूर्ति को खंडित करने के आरोपियों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है।