फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आश्वासन पर किसानों ने धरना किया समाप्त

आश्वासन पर किसानों ने धरना किया समाप्त

Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
आश्वासन पर किसानों ने धरना किया समाप्त
चंदक। सड़क के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि के लिए मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर गांव रायपुर बेरीसाल में आठ दिन से चल रहा धरना एसडीएम सदर और सीओ सिटी से हुई वार्ता पर सहमति बनने के बाद समाप्त कर दिया। किसानों ने जाम भी खोल दिया।
विज्ञापन

गांव रायपुर बेरीसाल में अधिग्रहीत की गई भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आकियू की ओर से सोमवार को भी धरना जारी रहा। आकियू राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किसानों को एकत्र होकर अपने हक के लिए प्रेरित किया। तीन बजे तक किसी अधिकारी के न पहुंचने पर आकियू कार्यकर्ताओं ने बिजनौर-हरिद्वार मार्ग जाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम ब्रजेश कुमार, सीओ सिटी महेश कुमार, लोक निर्माण विभाग नजीबाबाद के एई राजीव कुमार गौतम मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इस दौरान सड़क की चौड़ाई के 66 फीट का मुआवजे का प्रस्ताव भेजने, गन्ने का भुगतान 15 अक्टूबर तक कराने, बिजली के बिल के सरचार्ज में छूट दिलाने आदि मांगों पर सहमति बनने के बाद किसानों ने धरना समाप्त करते हुए जाम खोल दिया। इस दौरान हुकम सिंह, वीरेंद्र सिंह, एमपी सिंह, नीरू पहलवान, अतर सिंह, बूंदू, अजय सिंह, नागेंद्र, ओमपाल, दुष्यंत राठी आदि किसान मौजूद रहे। थानाध्यक्ष मंडावर अंशु माली भारती अपनी टीम के साथ मुस्तैदी के साथ धरनास्थल पर तैनात रहे । उधर, चंदक मंडी समिति में मूला सिंह की अध्यक्षता और धर्मेंद्र सिंह के संचालन में हुई बैठक में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुधीर पाराशर ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताया। आकियू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के साथ धोखाधड़ी कर रही है। आसपास के राज्यों में बिजली के दाम कम हैं, जबकि यूपी में ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed