{"_id":"5bad2836867a557e824d05b9","slug":"181538074678-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दलित छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दलित छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Updated Fri, 28 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। शादी का झांसा देकर गैर समुदाय के युवक ने दलित छात्रा से दुष्कर्म किया। पीड़िता कक्षा दस की छात्रा है। आरोपी ने जोया के एक रेस्टोरेंट में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
युवक का एक मोहल्ला की कक्षा दस की दलित छात्रा से प्रेम प्रसंग हो गया। युवक ने छात्रा का शादी का झांसा उसे जाल में फंसा लिया। इसके बाद वह छात्रा को लेकर जोया स्थित रेस्टोरेंट गया। जहां उसने छात्रा के साथ दो बार दुष्कर्म किया। छात्रा को युवक से फोन पर बात करते हुए उसके भाई ने पकड़ लिया था। परिजनों की सख्ती पर छात्रा ने पूरी कहानी बता दी। परिजनों डांट से नाराज छात्रा अगले दिन स्कूल जाने के बहाने घर से निकली और युवक के साथ भाग गई थी। 23 सितंबर को छात्रा के भाई ने आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया। इंस्पेक्टर के मुताबिक बुधवार को आरोपी कासिम निवासी गांव सहसपुर अली को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट और एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज जेल भेज दिया गया है। वहीं, छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।