फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिवाला कलां के ग्रामीण चिंता न करें, रामडोल का जुलूस जल्द निकलेगा: एनपी सिंह

शिवाला कलां के ग्रामीण चिंता न करें, रामडोल का जुलूस जल्द निकलेगा: एनपी सिंह

Thu, 06 Sep 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
शिवाला कलां के  ग्रामीण चिंता न करें, रामडोल का जुलूस जल्द निकलेगा: एनपी सिंह
रामडोल का जुलूस जल्द निकलेगा : एनपी सिंह
विज्ञापन

धामपुर।
हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह ने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सहभागिता न होने से मंगलवार को शिवाला कलां गांव में रामडोल का जुुलूस नहीं निकल सका। उन्होंने ग्रामीणों का हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि चिंता न करें जल्द ही धूमधाम के साथ रामडोल का जुलूस निकलवाने का प्रयास होगा। विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष ने सीएम को मेल कर जिले से डीएम और एसपी को हटाने की मांग की।

डा. एनपी सिंह ने वार्ता में बताया कि मंगलवार को शिवाला कलां में रामडोल का जुलूस निकलवाने में सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधियों को सहयोग करना चाहिए था, पर ऐसा नहीं किया गया। नतीजतन गांव में रामडोल का जुलूस नहीं निकल सका। उन्होंने बताया कि इस जुुलूस को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी का गठन हुआ। कमेटी में शामिल पदाधिकारी जल्द ही इसका निर्णय करेंगे। वाहिनी की ओर से भी रामडोल को निकलवाने का पूरा प्रयास होगा। वह प्रत्येक स्थिति में ग्रामीणों के साथ है। तंज कसते हुए डा. एनपी सिंह ने कहा कि सपा के राज में कभी ऐसा नहीं हुआ। सपा राज में यदि कोई इस प्रकार का व्यवधान डालने का प्रयास करता तो विपक्षियों पर कार्रवाई होती और गैर समुदाय की अपेक्षा के अनुरूप निकल कर रहता। वह इस मामले को सीएम को अवगत कराकर समस्या का समाधान कराने का प्रयास करेंगे। उधर, विहिप के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार चौहान एडवोकेट ने कहा कि सीएम को मेल कर शिवाला कलां रामडोल जुलूस के मामले में प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए डीएम, एसपी को जिले से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed