{"_id":"5b859cc742c792466a50651b","slug":"181535483079-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी कैंप में हाथियों का कुनबा बढ़ेगा, कालागढ़ आठ हाथी भेजे जाने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी कैंप में हाथियों का कुनबा बढ़ेगा, कालागढ़ आठ हाथी भेजे जाने के आदेश
Updated Wed, 29 Aug 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
हाथी कैंप में हाथियों का कुनबा बढ़ेगा
कालागढ़। कार्बेट टाइगर रिजर्व की कालागढ़ स्थित हाथीशाला में हाथियों का कुनबा बढ़ाऐ जाने के आदेश पार्क के अधिकारियों ने दिए हैं। कालागढ़ में आठ नए हाथी पालन के लिए भेजे जा रहे हैं। हाथियों के रहने के लिए हाथीशाला में व्यवस्था करने में स्थानीय अधिकारी जुट गए है।
कालागढ़ में कार्बेट टाइगर रिजर्व की हाथीशाला में हाथियों की संख्या बढ़ने जा रही है। रिजर्व के अधिकारियों ने माननीय न्यायालय के आदेशों पर रिजार्ट से सीज किए गए हाथियों को कालागढ़ भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इस विषय में कालागढ़ के उप प्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी का कहना है कि बुधवार को रामनगर से कुछ हाथियों के कालागढ़ पहुंचने की संभावना है। अभी हाथीशाला में पांच हाथी पाले जा रहे हैं। नए आठ हाथी यहां और रखे जाएंगे। आने वाले हाथियों को माननीय न्यायालय के आदेशों पर रिजार्ट से मुक्त कराया गया है। जिनका पालन पोषण अब कालागढ़ में ही होगा। इसके उच्च अधिकारियों ने आदेश दे दिए हैं।
कालागढ़ की हाथीशाला में जन्में दुधमुंहे बच्चे का नाम अब वन विभाग के अधिकारियों/महावतों ने सावन रख दिया है। सावन अपनी मां व अन्य हाथियों के साथ हाथीशाला के आंगन में चरने के लिए समूह के साथ जाने लगा है। जहां वह अपनी मां व मौसी गंगा का साथ नहीं छोड़ता है। रेंज अधिकारी आरके भट्ट का कहना है कि सावन को अब नए साथी भी मिलने जा रहे हैं। ऐसे में कालागढ़ की हाथीशाला हाथियों से गुलजार हो जाएगी।