{"_id":"5b79b0e242c792464c73d30c","slug":"181534701794-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांगल क्षेत्र में हुआ बस का स्टेरिंग फेल, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांगल क्षेत्र में हुआ बस का स्टेरिंग फेल, हादसा टला
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांगलसोती। नांगल क्षेत्र में रोडवेज बस का स्टेयरिंग फेल होने से बस में सवार यात्रियों में खलबली मच गई। रोडवेज बस कामराजपुर माइनर में फंसकर रुक गई, तब जाकर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बिजनौर-भागूवाला मार्ग पर बिजनौर डिपो की रोडवेज बस 30 अधिक यात्रियों को लेकर आ रही थी। नांगल क्षेत्र में गांव चंदोक के निकट अचानक रोडवेज बस संख्या यूपी 20 टी 3813 का स्टेयरिंग फेल हो गया। स्टेयरिंग फेल होने से यात्रियों में अफरातफरी बच गई। गनीमत रही कि रोडवेज बस की रफ्तार तेज नहीं थी, जिससे कुछ दूरी पर जाकर कामराजपुर माइनर में बस फंसकर रुक गई। चालक गजेंद्र कुमार और परिचालक ने आपात खिड़की से यात्रियों को सुरक्षित बस से निकाला। सूचना पर पहुंची नांगल पुलिस ने मामूली रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिलवाया तथा यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए दूसरी बस से रवाना किया।