{"_id":"5b71dc6e42c7924ac77ec164","slug":"181534188654-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्धमान कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्धमान कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्धमान कॉलेज के शिक्षकों ने काली पट्टी बांध जताया विरोध
बिजनौर । उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की मांग को लेेकर वर्धमान कॉलेज शिक्षक संघ ने कॉलेज के मुख्य गेट पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
सोमवार को वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। शिक्षक पूरी इमानदारी और लगन के साथ अपने कार्य को अंजाम देकर छात्र-छात्राओं को उच्च शिखर तक पहुंचाते हैं। इसके बावजूद सरकार शिक्षकों की भी अनदेखी कर रही है, जो नियमानुसार बिल्कुल गलत है। ऐसा कर शिक्षकों का शोषण कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि सातवां वेतनमान लेना शिक्षकों का अधिकार है। यदि सरकार ने सातवें वेतनमान का लाभ शिक्षकों को जल्द नहीं दिलाया तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इस अवसर पर डा. पूनम शर्मा, डा. संध्या रस्तोगी, डा. वंदना जैन, डा. एनएस त्यागी, डा. एनके जैन, डा. राजीव जौहरी, डा. रेणू शर्मा, डा. शशिप्रभा, डा. एस.के. गुप्ता, टीएन सूर्य, डा. एकेएस राणा आदि मौजूद रहे।