फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त के विरोध में लखनऊ कूच करेंगे शिक्षक

प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त के विरोध में लखनऊ कूच करेंगे शिक्षक

Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त के विरोध में लखनऊ कूच करेंगे शिक्षक
20 को लखनऊ में प्रदर्शन, ब्लॉक स्तर पर तैयारी शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ ने परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या के आधार पर प्रधानाध्यापकों के समाप्त करने के विरोध में आंदोलन की घोषणा की है। प्रांतीय अध्यक्ष दिनेश चंद्र शर्मा ने 20 अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। ब्लॉक स्तर पर इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

पुरानी पेंशन बहाली मंच की देखरेख में शिक्षकों ने आंदोलन का बिगुल फूंका है। पर शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण कराने तथा प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त किए जाने के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने 20 अगस्त को लखनऊ में प्रदर्शन करने की घोषणा की है। संघ के जिलाध्यक्ष नागेश कुमार व मंत्री प्रशांत सिंह ने बताया कि प्रधानाध्यापकों के पद समाप्त करने के विरोध, शिक्षकों को प्रमोशन का लाभ दिलाने, सभी शिक्षकों को 17140 व 18150 का लाभ दिलाने, जिन शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादले नहीं हुए हैं उनके तबादले कराने, अनुदेशकों व शिक्षामित्रों को समान कार्य समान वेतन दिलाने, विद्यालयों के रखरखाव, रंगाई-पुताई आदि मदों में धनराशि में वृद्धि कराने सहित कई मांगों को लेकर 20 को लखनऊ में प्रदर्शन होगा। बताया कि इसके लिए जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष व मंत्रियों से तैयारी शुरू करने को कहा गया है। शिक्षक हितों की लड़ाई को संगठन मजबूती के साथ लडे़गा। किसी भी शिक्षक का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed