{"_id":"5b69f4a54f1c1bbd298b83f4","slug":"181533670565-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन से सड़क बनवाने की मांग
जलीलपुर। ग्राम पंचायत जलीलपुर के मोजा इब्राहीमपुर के निवासियों ने समाधान दिवस पर शिकायती पत्र देकर सड़क बनवाने की मांग की है।
तहसील चांदपुर में समाधान दिवस में दर्ज शिकायत पत्र देकर ग्राम प्रधान पर उनकी आबादी में विकास कार्य न कराए जाने का आरोप लगाते हुए जलीलपुर से इब्राहीमपुर जाने वाले रास्ते का सीसी निर्माण कराने की मांग की है। जयप्रकाश, जागेश यादव, हरि सिंह सैनी, कृष्ण सिंह, रामनाथ आदि ने बताया गांव के एक मात्र रास्ते की हालत बहुत खराब है। बच्चों व महिलाओं का आना जाना मुश्किल बना हुआ है। प्रधान पति अय्यूब खां ने बताया इस रास्ते को कार्य योजना मे लिया है, जल्दी बनवाया जायेगा।