{"_id":"5b69f4a24f1c1b0c718b853d","slug":"181533670562-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने क्षेत्र के अनाथआश्रमों पर छापेमारी की,संचालकों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने क्षेत्र के अनाथआश्रमों पर छापेमारी की,संचालकों में मचा हड़कंप
Updated Wed, 08 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम ने अनाथ आश्रमों पर की छापेमारी
धामपुर। एसडीएम आलोक कुमार यादव ने मंगलवार को गांव सुुहागपुर में विकलांग विद्यापीठ और शकुंतला अनाथालय पर छापेमारी की। गांव सुहागपुर के विकलांग विद्यापीठ पर कोई बच्चा नहीं पाया गया है। प्रबंधक की गैर मौजूदगी में विद्यापीठ पर मिले दो लोगों को पकड़ कर एसडीएम अपने साथ तहसील ले गए। एसडीएम ने बताया कि प्रबंधक के आने के बाद दोनों को छोड़ दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि देवरिया में संचालित बालिका गृह में उजागर हुए मामले को लेकर प्रशासन हरकत में है। इसी मामले को लेकर उन्होंने मंगलवार को क्षेत्र में संचालित संस्थाओं के यहां पर छापेमारी की। गांव सुहागपुर में संचालिक विद्यापीठ पर कोई बच्चा तो नहीं मिला, इस पर वहां पर मौजूद नरेंद्र और राकेश को एसडीएम वहां से उठाकर अपने साथ ले गए। बताया कि विद्यापीठ का प्रबंधक आनंददत्त जोशी तो नहीं मिला, उसकी गैर मौजूदगी में वहां पर मिले दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। प्रबंधक के आने के बाद हिरासत में लिए दोनों लोगों को छोड़ दिया जाएगा। शकुंतला शिशुलोक अनाथ आश्रम में भी सब कुछ सही मिला। इसका संचालन धामपुर चीनी मिल की ओर से किया जा रहा है।