{"_id":"5b4b9a934f1c1bc6508b4daa","slug":"181531681427-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनी काटने वालों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनी काटने वालों को नोटिस जारी
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी काटने वालों को नोटिस जारी
धामपुर। एसडीएम आलोक यादव ने तहसील क्षेत्र की धामपुर, नहटौर, शेरकोट, अफजलगढ़, नगर पंचायत सहसपुर में अवैध तौर कॉलोनियां काट रहे लोगों पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। एसडीएम ने कहा कि जल्द ही ऐसी कॉलोनियों को ध्वस्त करने की कार्रवाई होगी। अब तक इन क्षेत्रों में जिनती भी अवैध कॉलोनियां विनियमित क्षेत्र द्वारा सूचीबद्ध हैं, उन्हें नोटिस जारी कर दिए गए हैं। जो निर्धारित समय के भीतर जवाब नहीं देगा उस पर कार्रवाई होगी। एसडीएम ने बताया कि उनके संज्ञान में लाया गया है कि कुछ लोग अधिक मुनाफे के चक्कर में खेती की जमीन को खरीदकर उनमें कॉलोनियां काट रहे हैं। जबकि इस प्रकार से कॉलोनियां काटना अवैध है।