{"_id":"5b2170ec4f1c1bac6e8b7af5","slug":"181528918252-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भनेड़ा की ग्राम प्रधान के वितीय अधिकार सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भनेड़ा की ग्राम प्रधान के वितीय अधिकार सीज
Updated Thu, 14 Jun 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनेड़ा की ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज
बिजनौर। गांव पंचायत भनेड़ा में कराए गए विकास कार्यों में गबन के मामले में ग्राम प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत के आधार पर हुई जांच के बाद करीब तीन लाख रुपये का गबन सामने आया है।
ग्राम पंचायत भनेड़ा में ग्रामवासियों ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में गबन करने का आरोप लगाया था। उच्चाधिकारियों से मामले की जांच कराने की मांग की थी। इसमें प्रधान के खिलाफ लंबे समय से जांच चल रही थी। डीएम ने अंतिम जांच रिपोर्ट 15 दिन के भीतर देने के आदेश दिए हैं। किरतपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत भनेड़ा के निवासी नसीम अहमद, हाजी तौफीक, नसीम, अशरफ, आरिफ, तेजपाल सिंह, नदीम अहमद, मोहम्मद अशरफ आदि ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए डीएम से शपथ पत्रों के साथ शिकायत की थी।
जिसमें कहा गया था कि ग्राम प्रधान हुस्ना नाज गांव में खुली बैठक नहीं करती। मनरेगा तथा राज्य वित्त एवं 14 वें वित्त से कराए गए कार्यों में उन्होंने भारी गड़बड़ियां की हैं। सीसी रोड निर्माण समेत विभिन्न कार्यों में धनराशि का गबन किया गया है। ग्राम पंचायत में हुए विकास कार्यों की जांच के लिए गठित तकनीकी टीम ने गांव में पहुंचकर जांच की थी। जांच में करीब तीन लाख रुपये का गबन सामने आया है। इस मामले में जिलाधिकारी अटल कुमार राय ने ग्राम प्रधान हुस्ना नाज के वित्तीय अधिकार तत्काल प्रभाव से सीज कर दिए हैं। ग्राम प्रधान अब ग्राम पंचायत निधि के खातों से धनराशि का आहरण नहीं कर सकेंगी। जिला पंचायत राज अधिकारी मनीष कुमार ने इस आदेश की पुष्टि की है।