फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गांव के बाहर संयंत्र लगाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

गांव के बाहर संयंत्र लगाने की मांग पर अड़े ग्रामीण

Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
गांव के बाहर संयंत्र लगाने की मांग पर अड़े ग्रामीण
जलालाबाद । ग्राम पंचायत मुबारकपुर में कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापना का क्षेत्र के कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। संयंत्र की बुनियाद का काम बीच में ही रोक देना पड़ा। ग्रामीणों ने सीडीओ को ज्ञापन सौंपकर कूड़ा निस्तारण संयंत्र गांव से बाहर स्थापित कराने की मांग की।
विज्ञापन

नजीबाबाद तहसील की ग्राम पंचायत मुबारकपुर में प्रस्तावित कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापना का काम सोमवार सुबह से शुरू किया जाना था। ठेकेदार अर्जुन की देखरेख में मजदूरों ने संयंत्र के लिए जैसे ही नींव खोदने का काम शुरू किया, कुछ ही देर में कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने शोरशराबा मचाते हुए नींव का काम रुकवा दिया। ग्रामीणों नूर मौहम्मद, अयाज, रईस अहमद, मो.सरताज, अफसाना, गुलशन, सलमा का आरोप था कि जिस स्थान पर कूड़ा निस्तारण संयंत्र स्थापित करने का काम शुरू किया गया है, उसके आसपास मस्जिद, कब्रिस्तान, स्कूल और शाह विलायत की दरगाह है। ग्रामीणों ने संयंत्र जनहित में गांव से बाहर स्थापित कराने की मांग की। विरोध करने वालों में इस्तखार, नौशाद, सादिक, शादाब अली, फरमान, शबाना, सना, फिरोजा, रईस, जावेद सहित कई ग्रामीण शामिल थे। इससे पहले ग्रामीणों ने बिजनौर पहुंचकर सीडीओ को गांव के बाहर संयंत्र स्थापना के संबंध में ज्ञापन सौंपा। उधर, प्रधान पति जाकिर हुसैन ने बताया कि अधिकारियों से निर्देश मिलने पर राजस्व कर्मियों से संपर्क कर गांव के बाहर भूमि तलाशने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed