{"_id":"5aa561264f1c1b3a058b49f1","slug":"181520787750-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गांव सौपुरी में पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गांव सौपुरी में पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित
Updated Sun, 11 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
परोपकारी भावना के साथ करें पर्यावरण की रक्षा
नजीबाबाद ।
गायत्री शक्तिपीठ की ओर से गांव सौपुरी में देवता स्थल पर पांच कुंडीय यज्ञ में आहुतियां समर्पित कराई गईं। गायत्री साधकों से परोपकारी भावना के साथ पर्यावरण की रक्षा में जुटने का आह्वान किया गया।
रविवार सुबह क्षेत्र के गांव सौपुरी में देवता स्थल पर पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ आयोजित हुआ। परिव्राजक अरविंदनाथ मिश्रा ने वैदिक मंत्रों से आहुतियां समर्पित कराईं। इससे पहले मास्टर राम स्वरूप एवं डॉ. नरेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर यज्ञ का शुभारंभ किया। गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि आधुनिकता के दौर में जहां जनमानस को कई सुख-सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं, वहीं पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के समान होता है। उन्होंने परोपकारी भावना के साथ जनमानस के कल्याण के लिए पौधा रोपित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुमेर, कुलवीर, मोनू, राहुल, राम सिंह, प्रदीप, साक्षी, उदय भारती, संतोष, राकेश, प्रताप, परशुराम, रविराज सहित कई ग्रामीण एवं गायत्री साधक उपस्थित रहे।