फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   रामपुर ठकरा का सीमांकन

रामपुर ठकरा का सीमांकन

Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर ठकरा का सीमांकन
एक बीघा जमीन बनी दो जिलों का सिरदर्द
विज्ञापन

बिजनौर। गांव रामपुर ठकरा का प्रशासन फिर से सीमांकन कराएगा। प्रथम जांच में अब तक काफी जमीन ऐसी मिली हैं जिस पर किस जिले का स्वामित्व है यह पता नहीं चला है। इसकी जांच के लिए एसडीएम वीके सिंह ने टीम गठित कर दी है। टीम गांव रामपुर ठकरा में जाकर सीमांकन करेगी। इसी के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सीमांकन की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू की जाएगी।
गांव रामपुर ठकरा की जमीन का मामला कई साल तक कोर्ट में चला। गांव की आबादी व किसानों द्वारा जोती जा रही करीब एक बीघा जमीन के स्वामित्व को लेकर यह केस चला था। गांव वाले और वन विभाग जमीन को अपना बता रहे थे। 21 दिसंबर 2016 को हाईकोर्ट की डबल बेंच ने गांव वालों के कब्जे को गलत बताते हुए जमीन खाली कराने के निर्देश वन विभाग को दिए थे। जबकि गांव वाले रामपुर ठकरा को मुजफ्फरनगर जिले मेें बताते आ रहे हैं। एसडीएम वीके सिंह ने इस मामले में फिर से सीमांकन कराने का फैसला लिया।
विज्ञापन

इस संबंध में मुजफ्फरनगर जिले की जानसठ तहसील की टीम से भी संपर्क किया गया है। बुधवार को एसडीएम, तहसील धर्मेंद्र सिंह व रेंजर सतीश कुमार गांव रामपुर ठकरा पहुंचे। वहां दोनों जिलों के नक्शों की जांच की गई। जांच में पाया गया कि खादर क्षेत्र का काफी हिस्सा ऐसा था जो दोनों जिलों के नक्शों में वहां की संपत्ति के रूप में दर्ज था। यह स्पष्ट नहीं हो रहा था कि वह हिस्सा किस जिले में है। एसडीएम वीके सिंह के अनुसार इस मामले में दोनों जिलों की सर्वे टीम को लगाया है। टीम दोनों जिलों की जमीन का सीमांकन करेगी। विशेष रूप से जो जमीन दोनों जिलों में नक्शों द्वारा दर्शाई जा रही है, उसका सीमांकन भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed