फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जाटव महासभा ने पुलिस कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसएसआई को सौपा

जाटव महासभा ने पुलिस कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसएसआई को सौपा

Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
जाटव महासभा ने पुलिस कोतवाली के बाहर प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन एसएसआई को सौपा
धामपुर(बिजनौर)। अखिल भारतीय चमार महार जाटव महासभा, विश्व दलित परिषद और भीम आर्मी ने दलित उत्पीड़न के बढ़ रहे अपराधों और पुलिस की ओर से रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई नहीं करने से नाराज होकर शनिवार को धामपुर पुलिस कोतवाली के बाहर प्रदर्शन किया। कुछ ही देर के बाद एसएसआई रमेश चंद शर्मा पुलिस फोर्स के साथ धरना स्थल पर पहुंचे और उनकी समस्या का निदान करने का भरोसा देकर आंदोलन को खत्म कराया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने एसएसआई को प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन सौपा है।
विज्ञापन

निर्धारित घोषणा के तहत तीनों संगठनों के सदस्य जाटव महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूपेंद्रपाल सिंह चमार के नेतृत्व में 12.30 बजे धामपुर पुलिस कोतवाली के बाहर पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने पुलिस कोतवाली के बाहर दरी बिछाकर पुलिस के खिलाफ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भूपेंद्र पाल सिंह चमार ने कहा कि 15 दिसंबर को रोडवेज बस डिपो के एआरएम पीके सिंह ने दलित परिचालक संदीप कुमार के साथ जबरन उगाही करने का प्रयास किया। जब संदीप ने विरोध किया तो एआरएम ने उसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ जड़ दिया। कोतवाल और सीओ को तहरीर देने के बाद भी अभी तक रिपोर्ट कायम कर पुलिस ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की है। नहटौर थाने में गांव मानकपुर उर्फ खिजरपुर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की रिपोर्ट कायम होने के बाद भी वहां की पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार करने में रूचि नहीं ले रही है। नहटौर और शेरकोट में एससी जाति की गायब पुत्रियों को पुलिस से जल्द बरामद कराने की मांग। इस दौरान एसएसआई के धरना स्थल पर पहुंच कर कार्रवाई का भरोसा मिलने पर आंदोलन खत्म कर दिया। प्रद्रर्शनकारियों में राकेश, मोहन, मोनू, संदीप, टपराज, देवेश, सूर्य प्रताप सिंह, महेश, हिमांशु, मोहित, विनीत कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed