{"_id":"5a468fc04f1c1b09788b5863","slug":"181514573760-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू युवा वाहिनी की प्रेस कांफ्रेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू युवा वाहिनी की प्रेस कांफ्रेंस
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। अनुशासनहीनता पर हिंदू युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष नीरज विश्नोई व जिला उपाध्यक्ष अमन सक्सेना को पद से हटाकर संगठन से छह छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ काफी समय से शिकायतें मिल रही थी। नए पदाधिकारियों की घोषणा जल्दी ही की जाएगी।
प्रेसवार्ता में हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डा.एनपी सिंह ने कहा कि भाजपा व हिंदू युवा वाहिनी एक-दूसरे से जुड़े हैं। नीरज विश्नोई के पास भाजपा में भी नगर उपाध्यक्ष का पद था। वे दोनों में से एक पद नहीं छोड़ रहे थे। अपनी गाड़ी पर हूटर लगाकर घूमते थे। उन्होंने जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के खिलाफ भी अपशब्दों का प्रयोग किया था जिस पर भाजपाइयों ने भी विरोध जताया था। नीरज विश्नोई ने सरकार के खिलाफ बिजनौर कोतवाली शहर पर भी धरना दिया। उन पर अवैध कार्य करने के भी आरोप लग चुके हैं। नीरज विश्नोई और अमन सक्सेना ने विवेकहीनता का परिचय दिया। डा.एनपी सिंह ने बताया कि नीरज विश्नोई को तीन महीने पहले ही पदमुक्त किया जा चुका था, लेकिन उन्हें व्यवहार सुधारने का एक मौका दिया गया था। नीरज विश्नोई की भाजपा के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के रिश्तेदारों का उत्पीड़न करने की भी शिकायतें मिलीं। कहा कि नीरज विर्श्नोई खुद भी कुछ दिन पहले उन्हें पद से अलग करने की मांग की चुके थे। डा.एनपी सिंह ने कहा कि तीन तलाक पर केंद्र सरकार द्वारा बनाया जा रहा बिल महिलाओं के हित में है। सभी मुस्लिम इसमें सहयोग दें। देशधर्म व राष्ट्र धर्म से बढ़कर कुछ नहीं होता है। कहा कि संगठन को और मजबूत बनाने के लिए आह्वान चलाया जाएगा।