फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   झूठे बहाने से डयूटी कटवाने वालों पर कसा शिकंजा

झूठे बहाने से डयूटी कटवाने वालों पर कसा शिकंजा

Sat, 04 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Sat, 04 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
झूठे बहाने से डयूटी कटवाने वालों पर कसा शिकंजा
बहाने से ड्यूटी कटवाने वालों की सेवा होगी समाप्त
विज्ञापन

बिजनौर(बिजनौर)। झूठे बहाने बनाकर चुनाव ड्यूटी कटवाने आने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को बीमारी का झूठा बहाना बनाकर ड्यूटी कटवाने आए कई कर्मचारियों को जमकर लताड़ लगाई। सीडीओ के मुताबिक बीमार कर्मचारियों के मेडिकल जांच के लिए सीएमओ की अध्यक्षता में चिकित्सा बोर्ड बना दिया गया है।

शुक्रवार को कई कर्मचारी अपनी चुनाव ड्यूटी कटवाने सीडीओ के दफ्तर में आए। कर्मचारियों का तर्क था कि वे बीमार है तथा चुनाव ड्यूटी नहीं कर सकते हैं। सीडीओ का कहना है कि यदि कोई कर्मचारी झूठा बीमारी का बहाना बनाकर ड्यूटी कटवाने आता है तो विभागीय कार्रवाई करने के साथ ही चुनाव अधिनियमों के तहत सेवा समाप्ति की कार्रवाई की जाएगी। यदि कोई कर्मचारी बीमार है तो उसे सीएमओ की अध्यक्षता में गठित मेडिकल बोर्ड के समक्ष जांच के लिए उपस्थित होना पड़ेगा। सीडीओ के मुताबिक यदि कोई कर्मचारी का विभागीय हैड ड्यूटी कटवाने की गलत संस्तुति करता है तो उसके खिलाफ भी उक्त नियमों में कार्रवाई होगी। चुनाव ड्यूटी से गंभीर रूप से बीमार, लंबे चिकित्सा अवकाश पर चल रहे कर्मचारियों, दो साल के बच्चे वाली महिला कर्मचारियों को पहले ही चुनाव ड्यूटी से अवमुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed