{"_id":"59b6d2644f1c1bfb7f8b617d","slug":"181505153636-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रालोद पदाधिकारी सुनेंगे जन समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रालोद पदाधिकारी सुनेंगे जन समस्याएं
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रालोद पदाधिकारी सुनेंगे जन समस्याएं
बिजनौर। रालोद की बैठक में जन समस्याओं का निस्तारण कराने के लिए टीमें गठित की गईं। प्रत्येक दिन रालोद पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर बैठ कर जन समस्याओं को सुनेंगे और उनका निस्तारण कराने के लिए कार्य करेंगे। इसके लिए कार्यालय पर प्रत्येक दिन एक उपाध्यक्ष, एक महासचिव, सचिव, विशेष आमंत्रित सदस्य रहेंगे।
सोमवार को रालोद कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य अतिथि किसान प्रकोष्ठ पश्चिमी उप्र के अध्यक्ष, पूर्व विधायक वीर पाल राठी ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी जन समस्याओं का निस्तारण कराएं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब कार्यालय पर प्रत्येक कार्य दिवस में जन समस्याओं को सुना जाएगा। इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों की टीम गठित की गई है। टीम में एक उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव व विशेष आमंत्रित सदस्य को रखा गया है।
रालोद किसान प्रकोष्ठ के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी वीर पाल सिंह ने गांव माड़ी के ओमप्रकाश सिंह को किसान प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। सरदार बुद्ध सिंह को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बैठक में मुनिदेव शर्मा, पूर्व सांसद मुंशीराम पाल, प्रवीण देशवाल, पूर्व विधायक सुखबीर सिंह, राहुल सिंह, चौधरी अजय वीर सिंह, पूरन सिंह, नरेश सिंह, पूनम चौधरी, शेर सिंह, राजीव कुमार, महेंद्र सिंह कश्यप आदि रहे। संचालन कुलदीप सिंह चिकारा ने किया।