{"_id":"59aeef0c4f1c1b07088b4796","slug":"181504636684-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक दिवस बिजनौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक दिवस बिजनौर
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया नमन
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। डॉ. सर्व पल्ली राधाकृष्णन को नमन किया गया। स्कूलों स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।
प्राथमिक विद्यालय तिमरपुर में एडीएम राजस्व सुरेंद्र राम ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बच्चों को सर्व शिक्षा अभियान के तहत बैग वितरित किए गए। उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी में इंचार्ज अध्यापक तारिक अलीम, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुशील कुमार शर्मा के नेतृत्व में स्कूल में स्वच्छता अभियान चलाया गया। बच्चों को साफ सफाई के लिए प्रेरित किया गया। प्राथमिक विद्यालय चांदपुर फेरू में बच्चों को बैग वितरित किए गए। बच्चों को डॉ. राधाकृष्णन के बारे में जानकारी दी गई।
बेगावाला के किसान इंटर कॉलेज मंडावली में प्रधानाचार्या डॉ. सुनिति त्यागी के नेतृत्व में शिक्षक दिवस पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राथमिक विद्यालय मंडावली प्रथम में संकुल प्रभारी रईस अहमद खान के नेतृत्व में शिक्षक दिवस मनाया गया। हरवंत सिंह, ग्राम मुकीमपुर धारू, खानजहांपुर बहादर, बाकरपुरगढ़ी, रावली, रफीउलनगर के स्कूलों में भी शिक्षक दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
बरूकी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फरीपुरमान में शिक्षक कामेंद्र सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दुष्यंत कुमार की देखरेख में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। संकुल प्रभारी सुलक्ष्णा आर्य की देखरेख में बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया गया।
नींदडू़ के उच्च प्राथमिक विद्यालय बाजीदपुर बीरू में एनपीआरसी विरेंद्र सिंह ने विचार रखे। परवेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में सलमान, सलीम, रफत व रहमत आदि मौजूद रहे। नींदडू़ खास के प्राथमिक विद्यालय प्रथम, द्वितीय, मोहम्मद अलीपुर भिक्कन, बाजीदपुर-बीरू के प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक दिवस मनाया गया।
बिजनौर के एमडी कन्या महाविद्यालय में प्रबंधक डॉ. विदित कुमार विचार रखे। अपूर्वा, मनीषी, उपासना, अनुषी, तान्या, पारूल, काजोल, शिवानी, आकांक्षा, निशा, अक्षिता आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्राचार्या डॉ. ऊषा त्यागी, शफक रिजवी, सुरभि, प्रीति सेतिया, स्वाति, सांची, मोनिका आदि मौजूद रहे। बिजनौर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. आफताब अहमद ने गुरू की महिमा पर प्रकाश डाला। एचएम पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत मेरे गुरुवर दीन दयाल ने कागा से हंस बना दिया गाया। छात्र दीपशिखा ने विचार रखे। कॉलेज चेयरमैन अशोक चौधरी, प्रबंधिक कुसुम चौधरी, प्रधानाचार्य अनुज सक्सेना ने ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मेडल जीतने वालों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मिलेनियम पब्लिक स्कूल, यूनिवर्सल एकेडमी, एएन इंटरनेशनल, माउंट लिट्रा जी स्कूल, आरजेपी इंटर कॉलेज, केपीएस इंटर कॉलेज में कार्यक्रम हुए।
रोटरी क्लब द्वारा शिक्षा जगत में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अनेक स्कूलों के शिक्षकों को सम्मानित किया। आरजेपी के पूर्व प्रधानाचार्य चेतनस्वरूप गुप्ता, स्नातक एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, अचिंत कुमार गर्ग, कार्यक्रम प्रमुख सूफिया खान ने शिक्षक को समाज का निर्माता बताया। अनूप गर्ग, अनिल गोयल, प्रवीन गुप्ता, प्रशांत महर्षि, रवि कपूर, मनीष गोयल आदि मौजूद रहे। आरबीडी महिला महाविद्यालय में भी शिक्षक दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
चंदक के रामपाल सिंह महाविद्यालय, बेगावाला के किसान इंटर कॉलेज मंडावली में शिक्षक दिवस पर कॉलेज में स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगीना के लाला राधेश्याम अकादमी, डीवीएम इंटर कॉलेज, लाला राधेश्याम कॉलेज ऑफ एजुकेशन, बढ़ापुर के एसएस बाजवा मॉडर्न अकादमी, नूरपुर के रूट्स इंटरनेशनल स्कूल, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, आरआर पब्लिक स्कूल, देवता महाविद्यालय मोरना, एलबीएसएस ग्रुप ऑफ कॉलेज, एमजीडीएसडी पब्लिक स्कूल गोहावर, निर्मल पब्लिक स्कूल में भी शिक्षक दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम हुए।
राजा का ताजपुर के प्राथमिक विद्यालय प्रथम में ग्राम प्रधान सुरेश सैनी, मुख्य अध्यापक दयानंद शास्त्री ने 181 स्कूली बच्चों को बैग का वितरण किया। चांदपुर के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, विवेकानंद महाविद्यालय दरबाड़ा, गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर, हिंदू इंटर कॉलेज, भगवंत पब्लिक स्कूल में भी डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुत कर जीवन में गुरु का महत्व बताया।