फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट डालने पर रिपोर्ट दर्ज

फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट डालने पर रिपोर्ट दर्ज

Sun, 03 Sep 2017 12:25 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
फेसबुक पर आपतिजनक पोस्ट डालने पर रिपोर्ट दर्ज
नगीना। एक युवक ने धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से फेसबुक पर गाय को लेकर आपत्तिजनक फोटो पोस्ट किया है। इसका पता चलने पर हिंदू संगठनों में रोष है। एबीवीपी के नेता रोहित राठी ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजाद कॉलोनी निवासी रोहित राठी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि एक युवक ने फेसबुक पर भावनाओं को भड़काने की कोशिश की है। रोहित राठी के अनुसार कार्यकर्ताओं द्वारा जब युवक के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया गया तो युवक ने अभद्रता की। पुलिस ने इस मामले में नगीना के मोहल्ला मनिहारी सराय निवासी मोहम्मद फैज पुत्र सुल्तान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। देव चौधरी व एबीवीपी के नेता मंत्री रंजीत, तहसील सहसंयोजक सिद्धार्थ त्यागी, नगर सहसंयोजक जितेंद्र के नेतृत्व में रोहित, आशू शर्मा, अंकित चौधरी, नितेश विश्नोई थाना प्रभारी से मिले और आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह के अनुसार मामले में कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed