{"_id":"599b288f4f1c1b54018b4774","slug":"181503340687-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्कूली बच्चों को मिलेंगे बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्कूली बच्चों को मिलेंगे बैग
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं जल्द ही सजे संवरे दिखाई देंगे। स्कूलों में यूनिफॉर्म वितरण के बाद अब बच्चों को बैग भी वितरित किए जाएंगे। स्कूली बैगों की आवक शुरू हो गई है।
शासन ने बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए नित नए प्रयास किए जा रहे हैं। इस बार प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र छात्राओं की यूनिफॉर्म का कलर बदल दिया गया हैं। नई यूनीफॉर्म बच्चों को भा गई है। पुस्तक वितरण में भी सुधार हुआ है। बेसिक शिक्षा विभाग के आला अफसरों की माने तक कक्षा छह से आठ तक के सभी छात्र छात्राओं को पुस्तकें प्राप्त हो गई है। प्राथमिक स्तर की पुस्तकें भी जल्द ही शत प्रतिशत बच्चों तक पहुंच जाएंगी। शासन के निर्देश पर स्कूली बच्चों को नि:शुल्क बैग वितरित करने के आदेश दिए गए थे। पर बच्चों तक बैग नहीं पहुंचे थे।
सोमवार से जिले के बीआरसी पर बच्चों के बैग आने शुरू हो गए हैं। सभी बीआरसी से बच्चों को बैग वितरित किए जाएंगे। नई यूनिफॉर्म और नए-नए बैग पाकर बच्चे सजे संवरे दिखाई देंगे। बच्चों को बैग मिलने की खबर पर स्कूलों में बच्चों के चेहरे खिले रहे। उधर, पुस्तक पटल देख रहे जिला समन्वयक सलीम अख्तर बेग ने बीआरसी पर बैग आने की पुष्टि की है। बताया कि जल्द ही स्कूली बच्चों को बैग वितरित करा दिए जाएंगे।