{"_id":"599b27844f1c1b4a198b46db","slug":"181503340420-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एशियन पैरा चैंपियनशिप में टेबिल टेनिस टीम के कोच बने जिले के विजय कुमार अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एशियन पैरा चैंपियनशिप में टेबिल टेनिस टीम के कोच बने जिले के विजय कुमार अग्रवाल
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। चीन के बीजिंग में होने वाली एशियन पैरा चैंपियनशिप में जा रही भारत की टेबल टेनिस का कोच विजय कुमार अग्रवाल को बनाया गया है। विजय कुमार अग्रवाल बिजनौर के कस्बा झालू के रहने वाले हैं। इससे पहले भी वे टर्की में हुए डफ ओलंपिक में टेबल टेनिस टीम के कोच रह चुके हैं।
बिजनौर के कस्बा झालू निवासी विजय कुमार अग्रवाल बचपन से ही क्रिकेट खेलने के शौकीन थे। स्कूल व आसपास होने वाली हर क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते थे। 11 क्लास में हिंदू हंटर कॉलेज में पढ़ने के दौरान उनकी बाई ओर की कॉलर बोन में फैक्चर आ गया। इसकी वजह से कुछ दिनों के लिए क्रिकेट से दूर होना मजबूरी हो गई। तब उन्होंने मोहल्ले में एक जगह शौकिया ही दाएं हाथ से टेबल टेनिस खेलनी शुरू कर दी और धीरे-धीरे इसमें सभी को पछाड़ने लगे। फिर उन्होंने स्कूल व एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताओं में भाग लिया और स्टेट स्तर की प्रतियोगिताओं में रनरअप भी रहे। वर्तमान में विजय कुमार अग्रवाल साईं (स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया) में टेबल टेनिस के कोच हैं। उनकी कोचिंग में 57 खिलाड़ी देश के चैंपियन बन चुके हैं। हाल ही में टर्की में हुए डफ ओलंपिक में वे महिला व पुरुष टीम के कोच भी नियुक्त किए गए थे। ओलंपिक में महिला टीम ने छठा स्थान प्राप्त किया था। शरद कमल, सौम्यदीप राय, हरमीत देसाई, पोलोमी घटग आदि उनके ही तराशे खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान रखते हैं। विजय कुमार अग्रवाल को अब एशियन पैरा चैंपियनशिप में टेबल टेनिस टीम का कोच बनाया गया है।