{"_id":"598dfe684f1c1bc26f8b456a","slug":"181502477928-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकेंद्र चौधरी के समर्थन में डंडे-झंडे के साथ आई भाकियू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकेंद्र चौधरी के समर्थन में डंडे-झंडे के साथ आई भाकियू
Updated Sat, 12 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। राज्यमंत्री की गाड़ी व विधायक लोकेंद्र चौहान पर हमले के आरोपी साकेंद्र चौधरी के समर्थन में भाकियू डंडे और झंडे के साथ आ गई है। भाकियू ने साकेंद्र चौधरी व उनके समर्थकों का शोषण न होने देने की बात कही है। इस मामले में निर्दोष किसानों के खिलाफ कार्रवाई करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
भाकियू पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिशिर कुमार को देते हुए कहा कि साकेंद्र चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष उदयनवीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते हैं, लेकिन भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान सपा नेता उदयनवीरा से हमसाज होकर अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं होने देना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले लोकेंद्र चौहान व साकेंद्र के बीच कहासुनी हुई, लेकिन लोकेंद्र चौहान ने वोटिंग को प्रभावित करने की नियत से सोकेंद्र, उनके पिता व निर्दोष किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस किसानों का उत्पीड़न कर रही है जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि पुलिस ने साकेंद्र के वृद्ध पिता को दो दिन से थाने में बैठा रखा है। 22 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार, बाबूराम तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर धनकड़ आदि मौजूद रहे। वहीं एक बैंक्वेट हॉल में हुई भाकियू की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष की मदद करने के लिए लोकेंद्र चौहान साकेंद्र चौधरी, उनके परिवार व समर्थकों पर पुलिस से शिकंजा कसवा रहे हैं। इस दौरान राष्ट्रीय सलाहकार ओमपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र पहलवान, जय सिंह, वीरेंद्र सिंह, विजयपाल सिंह, हुकुम सिंह, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।