{"_id":"5965246c4f1c1beb058b4800","slug":"181499800684-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर बिजली का तार टूटकर गिरा,किताबों की दुकान में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर बिजली का तार टूटकर गिरा,किताबों की दुकान में लगी आग
Updated Wed, 12 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली का तार टूटकर सड़क पर गिरा, दो दुकानों मेें आग
बिजनौर।
मंगलवार को मोहल्ला चाहशीरी में जामा मस्जिद के पास एसटी लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिरने से किताबों की एक दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जल गया। करंट की चपेट में आने से छह पशुओं की मौत हो गई। सड़क पर भरे पानी में करंट फैला। इससे गुस्साए लोगों ने थोड़ी देर के लिए मोइने के चौराहे पर जाम भी लगाया।
मोहल्ला चाहशीरी में जामा मस्जिद के सामने से एसटी लाइन निकल रही है। मंगलवार सुबह करीब साढे़ सात बजे अचानक लाइन का तार टूटकर सड़क पर गिर गया। बारिश की वजह से सड़क में पानी भरा होने के कारण करंट सड़क में दौड़ पड़ा। इसकी चपेट में आकर तीन कुत्ते, एक बंदर मर गया। नौशद अतहर के गोदाम में बंधे दो बकरे भी मर गए। करंट से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अब्दुल शमी की किताबों की दोनों दुकान में आग लग गई। आग लगने से करीब डेढ़ लाख का सामान जल गया।
दुकान के आसपास बच्चे खेलते रहते हैं। गनीमत रही कि हादसे के दौरान कोई बच्चा नहीं था। सड़क पर आवाजाही भी बंद थी। हादसे से कुछ समय पहले ही स्कूली बच्चों को लेकर दो गाड़ी निकली थीं। हादसे से गुस्साए कुछ लोग सड़कों पर आ गए। उन्होंने मोइन के चौराहे पर थोड़ी देर के लिए जाम लगाया। उन्होंने बिजली के तारों के नीचे सुरक्षा जाल बिछाने की मांग की। दुकानदारों ने अब्दुल शमी को भी मुआवजा दिलाने की मांग उठाई। हादसे के काफी देर बाद भी बिजली बंद होने पर भी लोगों की हिम्मत जामा मस्जिद के रास्ते से होकर जाने की नहीं पड़ी।