{"_id":"594967b74f1c1b5c558b4634","slug":"181497982903-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग दरेवस के लिए तैयार किया जा रहे मंच के पिलर गरि अफसरो ं के ऊपर, बीएसए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग दरेवस के लिए तैयार किया जा रहे मंच के पिलर गरि अफसरो ं के ऊपर, बीएसए घायल
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर (ब्यूरो)। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कार्यक्रम के आयोजन के लिए की जा रही प्रशासन की तैयारियों की मंगलवार को कलई खुल गई। कार्यक्रम स्थल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में बनाया जा रहा मंच सीडीओ, डीआईओएस, बीएसए और डीडीओ के ऊपर गिर गया। इसमें बीएसए घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
योग दिवस की तैयारी की जा रही हैं। इसका मुख्य कार्यक्रम नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में होना है। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए मंगलवार को मंच बनाया जा रहा था। मंच पर प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा, सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक सुचि चौधरी और जिले के अधिकारी व योग गुरू भी बैठेंगे। अधिकारी योग दिवस के आयोजन के लिए पूरी व्यवस्था पर नजर रख रहे थे। मंगलवार को सीडीओ डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, डीआईओएस डा. अरुण दूबे, बीएसए महेश चंद और डीडीओ संतोष कुमार तैयारी का जायजा लेने पहुंचे। चारों अधिकारी बनाए जा रहे मंच के पास खड़े होकर जायजा ले रहे थे। इस दौरान मंच बनाने के लिए लगाए गए पिलर एकदम से गिर गए। सीडीओ, डीआईओएस और डीडीओ तो बच गए लेकिन बीएसए महेश चंद पिलर की चपेट में आ गए। उनके कूल्हे और पैर में चोट आई है। बीएसए को चोट लगने पर हड़कंप मच गया। आनन फानन में उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंच गिरने की घटना से जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिर से मंच बनवाना शुरू किया।
एलसीडी की लोकेशन देख रहे थे
स्टेडियम में योग दिवस के आयोजन के लिए चा एलसीडी लगनी हैं। चारों अधिकारी एलसीडी की लोकेशन चेक कर रहे थे। इस दौरान उन पर मंच के लिए लगाए गए पिलर गिर गए।