{"_id":"6393801ce6463b6391782870","slug":"18-bodies-divided-into-26-zones-and-61-sectors-bijnor-news-mrt6170814168","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 26 जोन और 61 सेक्टर में बांटे 18 निकाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 26 जोन और 61 सेक्टर में बांटे 18 निकाय
विज्ञापन
26 जोन और 61 सेक्टर में बांटे 18 निकाय
बिजनौर। भले ही अभी मतदान की तारीखों की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन पुलिस प्रशासन ने चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे डाला है। जिले के सभी 18 निकायों को 26 जोन और 61 सेक्टर में बांट दिया गया है। इसी लिहाज से सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
शुक्रवार की शाम तक वार्डों के आरक्षण पर 117 आपत्तियां दर्ज की गई। आज शनिवार को आपत्ति दर्ज कराने का अंतिम दिन रहेगा। सोमवार से इनकी समीक्षा करते हुए शासन को फिर से वार्ड आरक्षण की सूची भेज दी जाएगी। इसके अलावा प्रशासन ने अपने स्तर पर यह भी तैयारियां कर ली हैं कि कहां से पोलिंग पार्टी रवाना होंगी, कहां मतगणना होनी है और कितने बूथों पर मतदान होगा।
18 निकायों में चुनाव कराने के मकसद से सेक्टर व्यवस्था को लागू किया गया है। 12 नगर पालिकाओं को 20 जोन और 50 सेक्टर में बांटा गया है। वहीं छह नगर पंचायतों को 26 जोन और 63 सेक्टर में विभाजित किया गया है। 12 नगर पालिकाओं में 211 मतदान केंद और 772 बूथ बनाए गए हैं। जबकि छह नगर पंचायतों में 46 मतदान केंद्र और 155 बूथ बनाए गए हैं। जिलेभर में कुल 927 बूथों पर मतदान होगा।
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में है 109 बूथ
पुलिस ने बूथों को श्रेणी में बांट दिया है। 18 निकायों में अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में 109 बूथों को रखा गया है, जबकि 454 अतिसंवदेनशील बूथ हैं। 293 बूथों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है। हालांकि 71 बूथ सामान्य हैं।
इन निकायों में रहेंगे इतने बूथ
स्योहारा 54
चांदपुर 79
नूरपुर 48
हल्दौर 25
बिजनौर 136
किरतपुर 57
नजीबाबाद 90
नहटौर 54
धामपुर 56
शेरकोट 64
नगीना 77
अफजलगढ़ 32
झालू 23
मंडावर 27
जलालाबाद 24
बढ़ापुर 29
सहसपुर 28
साहनपुर 24
जिले में पांच जगह बनाए गए नामांकन केंद्र : एडीएम
एडीएम प्रशासन विनय कुमार ने बताया कि नगर पालिका बिजनौर, हल्दौर, नगर पंचायत मंडावर और झालू के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया बिजनौर के आरजेपी इंटर कॉलेज में होगी। नजीबाबाद, किरतपुर, जलालाबाद और साहनपुर के नामांकन कासमिया इंटर कॉलेज नजीबाबाद में होंगे। चांदपुर और नूरपुर के लिए नामांकन स्थल गुलाब सिंह हिंदू कॉलेज चांदपुर को बनाया गया है। नगीना और बढ़ापुर के नामांकन हिंदू इंटर कॉलेज नगीना में होंगे। इनके अलावा धामपुर के केएम इंटर कॉलेज में धामपुर, अफजलगढ़, नहटौर, स्योहारा, शेरकोट और सहसपुर का नामांकन स्थल रहेगा। इन्हीं नामांकन स्थलों पर मतगणना और पोलिंग पार्टी भी रवाना होगी।
निकाय चुनाव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। सेक्टर व्यवस्था लागू की जाएगी, जोन और सेक्टर का निर्धारण किया जा चुका है। मुचलका पाबंद किए जाने के लिए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है - दिनेश सिंह, एसपी
चुनाव को लेकर शहर में पुलिस ने किया पैदल मार्च
निकाय चुनाव केे लेकर ही शुक्रवार की शाम एसपी दिनेश सिंह की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने बिजनौर शहर में पैदल मार्च किया। एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर पैदल मार्च करते हुए लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की गई। इसके साथ ही शहर के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट तेल लेने पहुंचे बाइक सवारों को फटकार लगाई। एसपी ने एक बाइक सवार को सख्त हिदायत देते हुए हेलमेट का प्रयोग करने की सलाह दी। इस दौरान सीओ सिटी अनिल कुमार, कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ भी मौजूद रहे।