{"_id":"5ce05510bdec22071a388d58","slug":"171558205712-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सन्नी बना क्वालिटी सर्च प्रतियोगिता का विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सन्नी बना क्वालिटी सर्च प्रतियोगिता का विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन्नी बना क्वालिटी सर्च प्रतियोगिता का विजेता
बिजनौर। आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा आयोजित क्वालिटी सर्च प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। परीक्षा में प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान कर सम्मानित किया गया। 12 मई को आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में क्वालिटी सर्च प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के चेयरमैन योगेंद्र देशवाल, सचिव अरविंद कुमार, वाइस चेयरमैन देवेंद्र कुमार, मैनेजिंग डायरेक्टर सन्नी देशवाल व डायरेक्टर एनके सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डॉ. एनके सिंह ने कहा कि सभी के जीवन का एक लक्ष्य होना चाहिए। एक अच्छे इंजीनियर, डॉक्टर, बैंकर इन सभी के साथ एक अच्छा इंसान भी बनना चाहिए। चेयरमैन योगेंद्र देशवाल जी ने कहा कि सभी को कड़ी मेहनत करनी चाहिए तभी सफलता मिलती है। प्रथम पुरस्कार के रूप में विवेकानंद इंटर कॉलेज दरवाड़ा के छात्र सन्नी कुमार ने 25 हजार की स्कालरशिप जीती। द्वितीय स्थान पर फादरसन पब्लिक स्कूल चांदपुर का आयुष माहेश्वरी, एसएमएस इंटर कॉलेज नहटौर की डॉली राजपूत, एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद का मोहम्मद उवैस, सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर का रोहित कुमार, डीकेवी इंटर कॉलेज नजीबाबाद की शताक्षी रही। इन्हें एक एक एंड्रॉइड मोबाइल व 15-15 हजार की स्कॉलरशिप दी गई। इसके अलावा दस विद्यार्थियों जगदीश शरण इंटर कॉलेज अमरोहा के अजीत, वीएसडी पब्लिक स्कूल के प्रिंस कुमार व ऋषभ कुमार, एसवीएम इंटर कॉलेज चांदपुर के मनमोहन सिंह, सीडी इंटर कॉलेज हल्दौर के यश शर्मा, आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदोक की मेघा गहलौत, एमडीकेवी नजीबाबाद की सोफिया अंसारी, एमडीएस इंटर कॉलेज नजीबाबाद के दिवेश कुमार व विपुल कुमार, कृषक भारती इंटर कॉलेज भोजपुर से शिवानी तृतीय रहीं। इन्हें दस दस हजार की स्कालरशिप व एक एक मोबाइल के साथ सम्मानित किया गया। चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले दस विद्यार्थियों को पांच पांच हजार की स्कालरशिप तथा एक से 50 तक स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को संस्थान की ओर से सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।