फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छात्र कैबिनेट में पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

छात्र कैबिनेट में पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
छात्र कैबिनेट में पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ
नगीना। सेंट मैरी सीनियर सेकेंड्री स्कूल में छात्र कैबिनेट के पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने जमकर धमाल मचाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ छात्राओं ने प्रार्थना गीत से किया। इसके बाद छात्राओं ने लोक नृत्य एवं वेस्टर्न नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि फादर फ्रांसिस, प्रबंधक फादर मैथ्यू, सिस्टर बिंदू, फादर जोश, सेंट मैरी नगीना के प्रधानाचार्य पीटर की मौजूदगी में छात्र कैबिनेट के समस्त पदाधिकारियों को बैज तथा पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया गया। छात्र कैबिनेट में हेड ब्वॉय सुजल कर्णवाल, हेड गर्ल दिव्या चौहान, असिस्टेंट हेड ब्वॉय अनंतजय, हेड गर्ल सदफ, कल्चर सेक्रेट्री तुषार कर्णवाल एवं संधि सिंघल, असिस्टेंट सेक्रेट्री वंश चौधरी व हर्षित, स्पोर्ट्स सेक्रेट्री कार्तिक चौधरी व रिद्धिमा राजपूत, असिस्टेंट स्नेहा चौधरी को घोषित किया गया। साथ ही चारों हाउस के कैप्टन के नामों की भी घोषणा की गई। रेड हाउस की कमान धैर्य को सौंपी गई। ग्रीन हाउस का दायित्व फैज का दिया गया। ब्लू हाउस के इस्माइल को जिम्मेदारी दी गई जबकि येलो हाउस का कप्तान लक्ष्य बनाया गया। इस अवसर पर पीटीआई आलोक त्यागी, वरिष्ठ शिक्षिका आरती मिश्रा, शिवि गोयल, पीके शर्मा, उमा शर्मा, फैजान, कनिका, समरीन, आंचल मित्तल, तृप्ति, मृदुला शर्मा, कपिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed