फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बढ़ापुर विधानसभा पर हुआ 65.38 प्रतिशत मतदान

बढ़ापुर विधानसभा पर हुआ 65.38 प्रतिशत मतदान

Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
बढ़ापुर विधानसभा पर हुआ 65.38 प्रतिशत मतदान
बढ़ापुर विधानसभा में हुआ 65.38 प्रतिशत मतदान
विज्ञापन

बिजनौर। मुरादाबाद लोकसभा की बढ़ापुर विधानसभा पर 65.38 प्रतिशत मतदान हुआ। 2014 के लोकसभा चुनाव के मुकाबले इस बार मतदान 0.34 प्रतिशत अधिक हुआ है। 2014 के लोकसभा चुनाव में बढ़ापुर विधानसभा पर 65.04 प्रतिशत मतदान हुआ था।

मंगलवार को बढ़ापुर विधानसभा के मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदाताओं की लाइन लगी रही। मतदाता अपने मत का प्रयोग करने में जागरूक दिखाई दिए। महिलाओं में मतदान को लेकर बहुत उत्साह रहा। बूथों पर पुरुषों से ज्यादा लंबी लाइन महिला वोटरों की लगी रही। गर्मी बढ़ने के साथ ही मतदाताओं की भीड़ तो घटी, लेकिन मतदान प्रतिशत नहीं गिरा। दोपहर में भी परिवार के साथ मतदाता वोट डालने के लिए आते रहे। शाम होते ही एक बार फिर से मतदान प्रतिशत बढ़ा। गांवों में मजदूर और किसान शाम को मतदान करने के लिए केंद्रों पर पहुंचे। देहात में मतदान केंद्रों पर एक बार फिर से मतदाताओं की लाइन लग गई। कुछ मतदान केंद्रों पर पांच बजे के बाद भी लाइन देखी गई। मतदान का समय पूरा होने के साथ ही पोलिंग पार्टियों ने बूथ पर मौजूद मतदाताओं के वोट डलवाए और मतदान के समापन का एलान किया।
विज्ञापन


बढ़ापुर विधानसभा में हुआ मतदान
समय मतदान प्रतिशत
09 बजे 11.75
11 बजे 27.50
01 बजे 42.50
03 बजे 51.50
05 बजे 61
06 बजे 65.38
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed