फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मतदान केंद्रों पर मतदाता को मिले सुविधा व सम्मान:मंडलायुक्

मतदान केंद्रों पर मतदाता को मिले सुविधा व सम्मान:मंडलायुक्

Sun, 17 Mar 2019 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
मतदान केंद्रों पर मतदाता को मिले सुविधा व सम्मान:मंडलायुक्
मतदान केंद्रों पर मतदाता को मिले सुविधा व सम्मान: मंडलायुक्त
विज्ञापन

बिजनौर। मुरादाबाद मंडलायुक्त यशवंत सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सुविधा व सम्मान मिलना चाहिए। मतदाताओं को लगे कि वे वास्तव में वे लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं।
पुलिस सभागार में वार्ता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि सभी मतदाता मतदान के अपने कर्तव्य को पूरा करें। अगर हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार हो जाएगा तो उसे किसी से अधिकार मांगने की जरूरत नहीं होगी। मतदान करना सभी मतदाताओं का नैतिक दायित्व है। सभी मतदाता धर्म, क्षेत्र, भाषा, वर्ग, संप्रदाय आदि से ऊपर उठकर मतदान करें। नैतिक मतदान से ही देश की लोकतांत्रिक प्रणाली स्वस्थ और सशक्त हो सकती है और विश्व में अपनी गरिमा को बनाये रखन में सक्षम हो सकती है। आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा ने एसपी संजीव त्यागी को आदेश दिए कि सभी शस्त्रों के बारे में पूरी जानकारी लेकर उन्हें जमा कराया जाए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवैध असलाह रखने वालों के खिलाफ वालों व निर्वाचन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए 1950 हेल्पलाइन नंबर व सी विजिल ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएम सुजीत कुमार, एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ईवीएम का प्रदर्शन किया
बिजनौर। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने एनआईसी कार्यालय में ईवीएम का प्रथम प्रदर्शन किया गया। डीएम सुजीत कुमार के अनुसार राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने इस पर संतोष जताया। इस दौरान सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed