फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निलंबित प्रधानाचार्य पर लगाया गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी का आरोप

निलंबित प्रधानाचार्य पर लगाया गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी का आरोप

Wed, 19 Dec 2018 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
निलंबित प्रधानाचार्य पर लगाया गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी का आरोप
निलंबित प्रधानाचार्य पर लगाया आरोप
विज्ञापन

बिजनौर। डीएवी इंटर कॉलेज के स्टाफ ने निलंबित प्रधानाचार्य डा.मनोज कुमार पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। डीएम व डीआईओएस कार्यालय में ज्ञापन देकर प्रधानाचार्य का स्थानांतरण कराने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया कि निलंबित प्रधानाचार्य डा.मनोज कुमार द्वारा प्रतिदिन किसी न किसी के साथ गाली गलौज की जा रही व जान से मारने की धमकी दी जा रही है। फोन पर भी वे धमकाने जैसी बात करते हैं और जान से मारने की धमकी देते हैं। इससे स्कूल का स्टाफ भयभीत है। उन्होंने कनिष्ठ लिपिक शरद शर्मा के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। कहा कि वे अब डा.मनोज कुमार के सानिध्य में रहकर काम नहीं करना चाहते हैं और उनके व्यवहार से विद्यालय प्रभावित हो रहा है। उन्होंने प्रधानाचार्य का स्थानांतरण अन्यत्र किए जाने की मांग की है। पत्र पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह, राजबाला देवी, चंदू सिंह, राजेंद्रपाल सिंह, मंजू रानी, लोकेश कुमार, लवलेश शर्मा, अरुण कुमार, हरज्ञान सिंह, नीरज शर्मा, अमित चंद्र, अनीता रानी आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed