{"_id":"5bfedec9bdec22417810c537","slug":"171543429833-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ ने संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ दिलाने सहित कई मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी काफी देर तक डीएम की कार को घेरकर उसके आगे बैठ रहे। बाद में डीएम से वार्ता की और उन्हें मांग पत्र सौंपा। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
उप्र राज्य सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम मदान के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए और विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी डीएम से वार्ता के लिए अड़ गए। वार्ता के लिए डीएम के नहीं आने पर सफाई कर्मचारी उनकी कार का घेराव करके उसके आगे बैठ गए। बाद में डीएम अटल कुमार राय ने सफाई कर्मचारियों की बात सुनी। सफाई कर्मचारियों ने डीएम को सौंपे मांग पत्र में संविदा सफाई कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश का लाभ दिलाने, स्थाई सफाई कर्मचारियों को ठंडी एवं गर्म वर्दी उपलब्ध कराने, सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों को पेंशन का लाभ दिलाने, ठेका सफाई कर्मचारियों को शासनादेश के अनुसार वेतन का भुगतान कराने, जिले में सफाई कर्मचारियों की नियुक्तियां करने, जिले में कूड़ा करकट डालने के लिए भूमि की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। कर्मचारियों ने बताया कि उनकी मांग पूरी नहीं होने पर संघ आंदोलन करेगा। इस मौके पर दीपक कुमार, रविदान, रिंकू वाल्मीकि, संदीप, मंजीत, कपिल कुमार, राजेंद्र, रामपाल, श्रवण, करन संतोषी, अशोक कुमार, राधेश्याम, प्रमोद सेलानी, आदेश, भवर सिंह, कपिल कुमार आदि मौजूद रहे। दूसरी ओर, उप्र सफाई मजदूर संघ के अध्यक्ष कैसर दत्ता व मंत्री अमीचंद ने भी सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करने की मांग की है। उन्होंने कर्मचारियों को अविलंब वर्दी उपलब्ध कराने को कहा है।