{"_id":"5bf99097bdec224161759ef0","slug":"171543082135-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता में नगर को नंबर वन बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता में नगर को नंबर वन बनाने का आह्वान
Updated Sat, 24 Nov 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
स्वच्छता में नगर को नंबर वन बनाने का आह्वान
बिजनौर। स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन के लिए नगर पालिका बिजनौर ने भी कमर कस ली है। पालिका क्षेत्र में रात में सफाई आरंभ करा दी गई है। व्यापारियों से सफाई अभियान में सहयोग का आह्वान किया गया है।
शुक्रवार रात सदर बाजार से सफाई अभियान प्रारंभ किया गया। चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ने कहा कि सफाई के प्रति सभी पहले से जागरूक हैं। नागरिक सफाई अभियान में नगर पालिका का सहयोग कर अपने नगर को देश में नंबर वन बनाएं। ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि कोई भी दुकानदार सड़क पर कूड़ा न डालें। कूड़े को डस्टबिन में एकत्र करें। नगर पालिका के वाहनों में कूड़ा डालें। सफाई निरीक्षक अमित गौतम ने कहा कि प्लास्टिक व थर्माकोल जलाने से पर्यावरण जहरीला होता है। नागरिक इनका प्रयोग न करें। होटलों में प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग बिल्कुल बंद कराया जाएगा। जिस होटल में प्लास्टिक के बर्तनों का प्रयोग होते मिला उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सफाई निरीक्षक ने बताया कि सफाई का कार्य हर रात नौ बजे से 11 बजे तक चलेगा।