फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   उप्र माध्यमिक संघ की बैठक आयोजित

उप्र माध्यमिक संघ की बैठक आयोजित

Thu, 01 Nov 2018 12:02 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
उप्र माध्यमिक संघ की बैठक आयोजित
पुरानी पेंशन बहाली को एकजुट रहें शिक्षक
विज्ञापन

नजीबाबाद। शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा सहित शिक्षकों से जुड़ी कई समस्याओं पर चर्चा की। मूर्ति देवी सरस्वती इंटर कॉलेज में उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ (शर्मा गुट) की बैठक हुई। शाखा अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने शिक्षकों से कहा कि संगठन काफी लंबे समय शिक्षकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ रहा है। लेकिन सरकार शिक्षक की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, वित्त विहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य पर समान वेतन, शिक्षकों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, आउट सोर्सिंग द्वारा शिक्षक व अन्य पद पर नियुक्ति पर प्रतिबंध सहित कई मांगों के लिए संघर्ष जारी है। उन्होंने शिक्षकों को एकजुट रहकर अपने अधिकारों के प्रति गंभीर रहने की सलाह दी। इस अवसर पर अनिल कुमार, अवनीश अग्रवाल, सचिन गुप्ता, संजीव राणा, अमर सिंह, अनूप सिंह, कृष्ण कुमार, उदयराज सिंह सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed