{"_id":"5bb651ff867a55290f38a899","slug":"171538675199-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर कीर्तन शोभायात्रा का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर कीर्तन शोभायात्रा का स्वागत किया
Updated Thu, 04 Oct 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कीर्तन शोभायात्रा का स्वागत
नूरपुर। श्री गुरुनानक देव जी के 550 वें प्रकाशोत्सव को समर्पित पंजाब से शुरू हुई नगर कीर्तन शोभायात्रा का नूरपुर पहुंचने पर सिख संगत ने स्वागत किया। जीटीबी पब्लिक स्कूल के सामने सरदार मंदीप सिंह, इकबाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, गुरवेंदर सिंह, परवेंदर सिंह, जसवीर सिंह और ब्लॉक कार्यालय के सामने गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान जोगेंद्र सिंह लाला, गुरुचरन सिंह, हरभजन सिंह, रवेंद्र सिंह, अमृत सिंह, कमलजीत नूर, गुरुनाम सिंह, श्रवण सिंह सहित हजारों की संख्या में मौजूद सिख संगत ने स्वागत किया। नगर कीर्तन शोभायात्रा में पंज प्यारों की अगुवाई में चल रही फूलों से सुसज्जित बस में गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी विराजमान थी। इसके अलावा बस में गुरु गोविंद सिंह के शस्त्रों की भी रखा गया था। नगर कीर्तन के साथ एसजीपीसी के सेक्रेटरी सरदार विजय सिंह, सिमरजीत सिंह, हरजीत सिंह, ज्ञानी बृजपाल सिंह अजायब सिंह, सतवंत सिंह सलूजा थे। नगर कीर्तन शोभायात्रा नूरपुर में स्वागत के बाद बिजनौर के लिए रवाना हो गई।