{"_id":"5b9ead4a867a557ff47ddeda","slug":"171537125706-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना का ट्रायल आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना का ट्रायल आज
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। आयुष्मान भारत योजना का ट्रायल सोमवार को सीएमओ कार्यालय पर किया जाएगा। इसके बाद 23 सितंबर से योजना को पूरे देश में एक साथ लागू करने की सरकार की योजना है। इसके साथ ही सरकारी व निजि अस्पतालों में योजना के तहत लोगों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ मिलने लगेगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में सीएमओ योजना के पोर्टल पर क्लिक करके इसका ट्रायल करेंगे। कुछ लाभार्थियों को सीएमओ गोल्ड कार्ड वितरित करेंगे।
सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत पहले चरण में 28 हजार ग्रामीण और 26 हजार शहरी लाभार्थियों समेत कुल 54 हजार लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने की तैयारी की जा चुकी है। नए लाभार्थियों का डाटा इकट्ठा कर एनआईसी पर अपलोड किया जा चुका है। लेकिन अभी इसका सत्यापन होना बाकी है। सर्वे कर तैयार की गई सूची में शामिल नए 8809 लोगों को योजना का लाभ लेने के लिए अभी इंतजार करना होगा। योजना की सूची में शामिल लाभार्थियों को योजना का लाभ उठाने के लिए आधार की अनिवार्यता नहीं है। राशनकार्ड के नंबर से भी लाभार्थियों का वेरीफिकेशन हो सकेगा। लाभार्थियों को मिलने वाला गोल्ड कार्ड आईडी युक्त होगा। लाभार्थी के नाम बताने मात्र से पोर्टल पर ऑनलाइन डाटा दिखायी देने लगेगा।
सीएमओ डॉ. रमेशचंद्र शर्मा ने बताया कि ट्रायल के लिए योजना के पोर्टल पर लॉगइन करने के लिए देरशाम यूजर आईडी और पासवर्ड मिल गया है। कुछ लोगों को गोल्ड कार्ड बांटकर योजना का लाभ किस प्रकार मिलेगा इसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि ट्रायल के दौरान कोई परेशानी होने पर लखनऊ स्थित कार्यालय को सूचित किया जाएगा। ट्रायल के बाद ही योजना की शुुरूआत की तैयारी की जाएगी।