{"_id":"5b8c323542c79252c6583e9b","slug":"171535914549-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथियों के रक्त नमूने जांच को बैंगलोर भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथियों के रक्त नमूने जांच को बैंगलोर भेजे गए
Updated Mon, 03 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़। रिसोर्ट से मुक्त कराए गए आठ हाथियों के रक्त नमूने जांच के लिए बंगलुरू भेजे गए हैं, जिनकी वजह से इन हाथियों को कालागढ़ हाथीशाला आने से रोक दिया गया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व को निजी रिसोर्ट से सीज कराए गए हाथियों को कालागढ़ की हाथीशाला में आने से रोक दिया गया है। हाथियों के रक्त के नमूनों को जांच के लिए बंगलुरू भेजा गया है। इस बारे में जानकारी देते हुए कालागढ़ के उपप्रभागीय वनाधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि माननीय हाईकोर्ट के आदेश पर निजी रिसोर्ट से मुक्त कर लाए गए हाथियों को कालागढ़ की हाथीशाला में रखने के लिए लाया जा रहा है, जिनमें से चार हाथी लालढांग तक लाए भी गए हैं, पर अभी उन्हें वहीं रखा गया है। सभी हाथियों के रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए है। वहां से उनकी जांच रिपोर्ट आने पर ही हाथियों का स्वास्थ्य सही पाए जाने पर उन्हें कालागढ़ में अन्य हाथियों के साथ रखा जा सकता है। कालागढ़ की हाथीशाला में पहले ही पांच हाथी मौजूद है। ऐसे में विभाग कोई भी कदम पूरी सावधानी से ही उठा सकता है। यह हाथी चूंकि निजी रिसोर्ट से लाए गए हैं तो उनके स्वास्थ्य की जांच होना भी आवश्यक है। वहीं हाथियों की कार्बेट टाइगर रिजर्व में संख्या बढ़ने से वन्यजीव प्रेमी उत्साहित हैं।