{"_id":"5b805b5142c79206ed67d376","slug":"171535138641-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो नदी में आत्महत्या करने कूदा युवक दलदल में फंसा, गोताखोरों ने निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो नदी में आत्महत्या करने कूदा युवक दलदल में फंसा, गोताखोरों ने निकला
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो, 06
शेरकोट। आत्महत्या की कोशिश में खो नदी में कूदा युवक दलदल में फंस गया। युवक पूरी रात दलदल में फंसा रहा। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों ने युवक को बाहर निकला। तब जाकर युवक के परिजनों ने राहत की सांस ली। दलदल में फंसे युवक को बाहर निकलने तक देखने के लिए मौके पर भारी हुजूम लगा रहा।
शुक्रवार की सवेरे राहगीरों को खो बैराज के पुल के नीचे एक युवक दलदल में फंसा दिखाई दिया। वह हाइवे से गुजर रहे राहगीरों से जान बचाने की गुहार लगा रहा था। युवक को दलदल में फंसा देख मौके पर भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने इसकी सूचना डॉयल 100 को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम मोहल्ला बाड़वान निवासी उदित कुमार जैन पुत्र विनोद कुमार जैन बताया। सूचना पर युवक के परिजन भी मौके पर आ गए। युवक ने पुलिस को बताया कि वह किसी बीमारी से ग्रस्त है। बीमारी से परेशान होकर उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। वह खो नदी में कूदने के लिए छह बजे शाम घर से निकल गया था। जब वह नदी में कूदा तो दलदल में फंस गया। पूरी रात दलदल में फंसा रहा। बाहर भी नहीं निकला गया। एसओ ने गोताखोरों में रिजवान, शेर सिंह, शहाबुद्दीन, मान सिंह व सिपाही अनिल डाबरे को इनाम देने की घोषणा की है। एसओ पंकज तोमर का कहना है कि मेडिकल परीक्षण के बाद युवक को परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।