{"_id":"5b68a02d4f1c1b8f3e8b578e","slug":"171533583405-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला बार कार्यकारिणी के लिए नामांकन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला बार कार्यकारिणी के लिए नामांकन आज
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला बार कार्यकारिणी के लिए नामांकन आज
बिजनौर ।जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल होंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी वाजिद खान के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए 20 वर्ष का कार्य अनुभव और 25 हजार रुपये नामांकन फीस निर्धारित की गई है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 14 वर्ष का अनुभव व सात हजार रुपये नामांकन फीस, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए 13 वर्ष का अनुभव व चार हजार रुपये नामांकन फीस, महासचिव पद हेतु 12 वर्ष का कार्य अनुभव व नामांकन फीस 15 हजार रुपये, संयुक्त सचिव के तीन पदों हेतु कार्य अनुभव दस वर्ष व नामांकन फीस 1500 रुपये, कोषाध्यक्ष पद हेतु कार्य अनुभव दस वर्ष व नामांकन फीस 2500 रुपये, गवर्निंग सदस्य वरिष्ठ के छह पद हेतु 15 वर्ष से अधिक का अनुभव व नामांकन फीस दो हजार रुपये, गवर्निंग सदस्य कनिष्ठ के छह पदों हेतु अनुभव पांच वर्ष व नामांकन फीस एक हजार रुपये निर्धारित की गई है।