{"_id":"5b5a1abf4f1c1b4e748b734a","slug":"171532631743-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में चार नए नेशनल हाईवे को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में चार नए नेशनल हाईवे को मिली मंजूरी
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बिछेगा सड़कों का हाल
बिजनौर, 26 जुलाई
बिजनौर में चार नए नेशनल हाइवे बनेंगे। नेशनल हाइवे बनने से जिले की और तरक्की होगी। जिले में नई सड़कों का जाल बिछेगा। प्रदेश सरकार ने जिले की चार सड़कों को नेशनल हाइवे बनाने की हरी झंडी दे दी है।
जिले की ज्यादातर सड़कें अब चकाचक हो जाएंगी। चौतरफा सड़कों का जाल बिछेगा। पहले से ही जिले की कई सड़कें नेशनल हाइवे में शामिल हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार की मेहरबानी से जिले की कई सड़कें फोरलेन बन गई हैं। दिल्ली-पौड़ी नेशनल हाइवे के फोरलेन पर काम शुरू हो गया। बिजनौर-मुरादाबाद के चौड़ीकरण का काम तेजी से चल रहा है। हरिद्वार-नैनीताल माग बिजनौर से होकर निकल रहा है। यह मार्ग भी फोरलेन बनाया जा रहा है। नगीना - मुजफ्फरनगर शामली मार्ग को भी फोरलेन करने की स्वीकृति मिल चुकी है।
प्रदेश सरकार ने 66 किलोमीटर लंबे बिजनौर-बदायूं मार्ग, 74 किलोमीटर लंबे गजूरनाला-चांदपुर-नूरपुर-धामपुर मार्ग, 74 किलोमीटर लंबे कोतवाली-नहटौर-नूरपुर-अमरोहा मार्ग तथा 39 किलोमीटर लंबे बिजनौर-मंडावर-मंडावली मार्ग को नेशनल हाईवे बनाने की मंजूरी मिल गई है। अब इन सड़कों का निर्माण नए सिरे से कराया जाएगा। सड़कों को चौड़ा किया जाएगा। बिजनौर-बदायूं मार्ग को पहले से ही फोरलेन बनाने की कवायद चल रही है। इन सड़कों के नेशनल हाईवे घोषित होने से क्षेत्र का भी विकास होगा। इन सड़कों पर अधिक यातायात गुजरने से सड़क किनारे दुकान, होटल आदि विकसित होंगे और क्षेत्रवासियों को रोजगार मिलेगा। नेशनल हाईवे के किनारे जमीन की कीमत भी बढ़ जाएगी।