फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ख्याति ने एयर रायफल में जीता गोल्ड

ख्याति ने एयर रायफल में जीता गोल्ड

Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
ख्याति ने एयर रायफल में जीता गोल्ड
बिजनौर। प्रतिभा किसी संसाधन की मोहताज नहीं होती। इसी को साबित कर दिखाया है ख्याति चौधरी ने। उसने एयर रायफल शूटिंग प्रतियोगिता में यूथ, जूनियर और सीनियर गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। इसके अलावा लोमेश बालियान और उत्सव सूद आर्या ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर आगामी प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई।
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा के रामाज्ञा पब्लिक स्कूल शूट एक्ट एकेडमी में 19 से 22 जुलाई तक 10 वीं प्री-स्टेट रायफल शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें बिजनौर जनपद के तीन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। नेहरू स्टेडियम के कोच सैयद सादिक अनीस ने बताया कि गांव स्वाहेड़ी निवासी किसान अमित कुमार की होनहार पुत्री ख्याति चौधरी ने प्रतियोगिता में यूथ, जूनियर एवं सीनियर में गोल्ड मेडल जीतकर नाम रोशन किया। इसके अलावा लोमेश बालियान पुत्र डा. ओमकार सिंह निवासी नांगल जट तथा बिजनौर निवासी ग्राम विकास अधिकारी के पुत्र उत्सव सूद आर्या ने 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अगली प्रतियोगिता के लिए जगह बनाई। कोच सादिक के अनुसार अगली प्री-नेशनल प्रतियोगिता डीवी मावलकर चेन्नई के कोयंबटूर में कराई जाएगी। इस शूटिंग प्रतियोगिता में जनपद के करीब दस बच्चे भाग लेंगे। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह, उप जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश कुमार यादव ने तीनों शूटरों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed