{"_id":"5b4b9c9d4f1c1b42748b4e60","slug":"171531681949-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लायंस क्लब के किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लायंस क्लब के किया पौधारोपण, संरक्षण का लिया संकल्प
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
वृद्धा आश्रम में किया पौध रोपण, वृद्ध जनों का लिया आशीर्वाद
नजीबाबाद। लायंस क्लब के सदस्यों ने वातावरण को हरा भरा रखने के संकल्प के साथ वृद्धा आश्रम में पौध रोपण किया।
लायंस क्लब अध्यक्ष मुकुल माहेश्वरी, सचिव कमलकांत वालिया और कोषाध्यक्ष मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में क्लब की सदस्य वृद्ध आश्रम पहुंचे। क्लब प्रतिनिधियों ने पर्यावरण संतुलन और संवर्धन के लिए वृद्ध जनों से उनके अनुुुभवों को साझा किया। वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के साथ उन्होंने वृद्ध जनों से आशीर्वाद लिया। सोसायटी की अध्यक्ष संतोष आर्य, सचिव एके गहलौत की उपस्थिति में क्लब सदस्यों ने वृद्ध आश्रम परिसर में पेड़ लगाए। इस अवसर पर क्लब के पवन अग्रवाल, सरदार गुरपाल सिंह, संदीप सिंघल, वीरेश अग्रवाल, गौरव, प्रदीप गुप्ता, अनुज अग्रवाल, सजय कर्णवाल, विपुल सिंघल, आशेंद्र सिंघल, आशीष गुप्ता, शांतनु सिंघल, अनूप जैन सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।