फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जाट समरसता सम्मेलन आयोजित

जाट समरसता सम्मेलन आयोजित

Mon, 16 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जाट समरसता सम्मेलन आयोजित
नजीबाबाद। जाट समरसता सम्मेलन में समाज से सामाजिक बुराइयों को त्यागने का संकल्प लिया गया। समरसता सम्मेलन में समाज की शैक्षिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जाट समाज की ओर से नजीबाबाद में आयोजित विशाल जाट समरसता सम्मेलन में मुख्य अतिथि बिजनौर सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह ने जाट समाज से अधिकारों के प्रति जागरूक रहने, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने, समाज में फैली विभिन्न कुरीतियों को दूर करने, परस्पर विवाद से बचकर समाज की शक्ति को पहचाने की सलाह दी। वालिया रेजीडेंसी में आयोजित सम्मेलन में सेवानिवृत्त न्यायिक अधिकारी राम अवतार सिंह ने जाट समाज से स्वाभिमान और सामाजिक समरसता को बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों को समाज और देशहित के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देने की सलाह दी।
विज्ञापन

हरियाणा से आईं मुख्य वक्ता जाट महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला देहिया और भीष्म सिंह आर्य ने कहा कि जाट समाज से दहेज प्रथा, नशा प्रवृत्ति तथा सामाजिक बुराइयों को दूर करने की सलाह दी। भाकियू के जिलाध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह ने जाट समाज से फिजूल खर्च को रोकने, बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने और मृत्यु भोज पर अंकुश लगाने की सलाह दी। समरसता सम्मेलन में जाट समाज से आपसी विवादों को स्वयं हल करने, कम से कम तीन बच्चों को जन्म देने की भी सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमुद कुुमार और ईशम सिंह के संचालन में आयोजित जाट समरसता सम्मेलन में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष पंकज चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुुरादाबाद के जाट महासभा अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार, मास्टर रमेश सिंह, चौधरी यशवीर सिंह, ऊषा चौधरी, विपिन वालियान, प्रभा चौधरी सहित अनेक वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। आयोजन मंडल की ओर से विक्रांत चौधरी, ईशम सिंह, हेमेंद्र कुमार, पल्लवी आर्य, रणधावा सिंह, उदय चौधरी, आदेश कुमार, सचिन कुमार, प्रभात चौधरी, राकेश चौधरी, कलवा सिंह ने पहुंचे जाट प्रतिनिधियों का स्वागत किया।

प्रतिभाएं सम्मानित
नजीबाबाद। जाट समरसता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सांसद कुंवर भारतेंद्र सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप चौधरी जाट समाज की हाईस्कूल और इंटर की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। सम्मान पाने वाली प्रतिभाओं दिव्यांशु, नेहा चौधरी, मयंक राठी, अभय प्रताप, सुगंधा, वंशिका, निकुंज, सृष्टि सिंह, जगराज, अनुज और अनवर शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed